Korba Train Accident: कोरबा में टला बड़ा रेल हादसा! आंधी-तूफान के बीच समय रहते रोकी गई मालगाड़ी… मच गई अफरा-तफरी

Korba Train Accident: जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने लोगों को चौंका दिया। मौसम बदलने से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं ने कई जगह परेशानी भी खड़ी कर दी। आंधी का असर कोयला परिवहन पर भी देखने को मिला। पवन टॉकीज से दुरपा रोड के पास खदान से कोयला लेकर प्लांट जा रही एक मालगाड़ी को बीच रास्ते में रोकना पड़ा।
SDM ऑफिस में बड़ा हादसा टला! अचानक गिरी फॉल सीलिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी
चलती ट्रेन में कोयले को ढकने के लिए लगाया गया तिरपाल तेज हवा के कारण उड़कर फट गया और ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) तार व खंभे में जा फंसा। इससे शॉर्ट सर्किट और बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया था। स्थिति को भांपते हुए मालगाड़ी के चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ओएचई लाइन में फंसे तिरपाल को हटाया गया। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य किया गया और मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पलाड़ी कला में किसान शिविर का हुआ आयोजन
तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़-पौधे गिर गए और बिजली के खंभों में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी सामने आईं। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।






