*भागवत कथा श्रवण करने ग्राम किरारी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत*
*ग्राम किरारी के श्रीमद्भागवत कथा में क्षेत्रवासियों की उमड़ रही भीड़*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत 11 मई, सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र सक्ती विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत सक्ती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत किरारी पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच व विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इन पलों में उनके साथ उपस्थित विशिष्टजनों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठा.गुलजार सिंह, शाश्वत धर्म दीवान शर्मा, कुमार सिंह राजपूत, जागेश्वर सिंह राज, शर्मा जी, साधेश्वर गबेल, कालू अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम प्यारे , हीरा साय यादव, सुंदर जायसवाल, संजय सरपंच , रोहित यादव, राजीव जायसवाल , मेदनी नारायण, मान्यवर पवन कुमार साहू सहित पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इसके पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत के किरारी ग्राम पहुंचने पर पूर्व जनपद अध्यक्ष उषा राठौर, प्रदीप कुमार राठौर , प्रीति राठौड़, हितेंद्र राठौर सहित कियारी ग्राम वासियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान डॉ चरणदास महंत लोगों से मिले और क्षेत्र में विकास कार्यों सहित सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी ली। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए सकरेली- किरारी मार्ग पुल निर्माण में हो रही लेट लतीफी तथा धीमी निर्माण कार्य के संबंध में शासन को अवगत कराने की बात कही क्योंकि विकास कार्यों की काफी धीमी गति होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इस हेतु होगी अत्ति शीघ्र काम कराए जाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। इधर बात किरारी ग्राम वासियों की करें तो श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की आयोजन के चलते किरारी ग्राम में भक्तिमय उल्लास छाया हुआ हुआ है।






