ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – कुसमुंडा में गड्ढे ने ले ली एसईसीएल कर्मी की जान,ट्रक के पहियों ने दबा,मौत


ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – कुसमुंडा में गड्ढे ने ले ली एसईसीएल कर्मी की जान,ट्रक के पहियों ने दबा,मौत
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत भुट्टा चौक में आज शनिवार को बेहद ही दिल दहला देने वाले घटना में एक SECL कर्मी की दुखद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बांकी मोगरा निवासी दुखीराम इमली छापर चौक से कुसमुंडा खदान की ओर अपनी दुपहिया वाहन से जा रहा था, इसी दौरान वह भुट्टा चौक में हुए विशाल गड्ढों में उसकी दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो गई और वह सड़क में गिर गया। इस दौरान वह गिरते ही बगल से गुजर रहे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। इस घटना को देखने वाले लोगों ने जब हल्ला मचाया तो ट्रेलर चालक ने ट्रेलर रोक दिया। कर्मी बाइक सहित टेलर के पहियों में फंस गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने निकलने का भरकस प्रयास किया, जैसे तैसे कर्मी को बाहर निकाला गया। ट्रेलर संघ के अध्यक्ष जीतू महंत एवं साथियों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए कुसमुंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क के गड्ढों को लेकर काफी आक्रोश है। आपको बता दे कुसमुंडा क्षेत्र की सड़कों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। जिसमें कभी लोग घायल हो रहे है कभी उनकी जान जा रही है। कुसमुंडा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर। आगे खबर अपडेट की जायेगी।






