Chhattisgarh

कुसमुंडा में भारी आंधी तूफान से मकानों के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, कई घर क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लोग

सतपाल सिंह

Jas

कुसमुंडा में भारी आंधी तूफान से मकानों के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, कई घर क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लोग

Home Loan @ 7.45%

Om Gavel 

कोरबा – अचानक से बदले मौसम ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं कई लोगों के लिए यह बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई है। बीते मंगलवार की देर शान आए आंधी तूफान और बारिश से कुसमुंडा क्षेत्र में भारी तबाही देखने को मिली। यहां आदर्श नगर क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट के पास पिछले 40 सालों से रह रहे कई परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल यहां आंधी तूफान से विशालकाय पेड़ कई मकानों के ऊपर गिर पड़ा। जिससे मकान का छत और छप्पर टूट गया,साथ ही मकान अंदर रखे समान भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत ये रही कि घर में रहने वाले कोई हताहत नहीं हुए अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। जहां पर यह घटना हुई है वह बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड 20 नेहरू नगर का क्षेत्र है। जिन लोगों के मकानों के ऊपर यह विशालकाय पेड़ गिरा है और जिनका नुकसान हुआ है उनमें जोहन पटेल,जानकी धीवर और नारायण का परिवार है। यह विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ कर मकानों के ऊपर गिरा जिसमें कई घरों में के अंदर किचन,बाथरूम,कमरे इत्यादि प्रभावित हुए है। इन कमरों के अंदर किए गए निर्माण के साथ साथ सामान भी टूट गए है। मकान में रहने वालो का कहना है कि शासन प्रशासन इस आपदा की घड़ी में उनका सहयोग करे जिससे उन्हें राहत मिल सके। कुसमुंडा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026