Chhattisgarhछत्तीसगढ

23 फरवरी को महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से चुनी गईं युवतियां दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की सभी जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिंझरी में करेंगी भागीदारी

  • सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर करेगी महिला पुलिस भर्ती रैली

  • रैली 23 फरवरी 2026 को कटनी पुलिस ग्राउंड में आयोजित

  • छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की महिला उम्मीदवार शामिल होंगी

रायपुर : भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 23 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के कटनी जिले स्थित पुलिस ग्राउंड झिंझरी में होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वही महिला उम्मीदवार रैली में भाग ले सकेंगी, जिन्होंने भारतीय सेना द्वारा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफलता हासिल की है।

चक्काजाम और तोड़फोड़ महंगी पड़ी: आंदोलनरत मध्यान्ह भोजन रसोइयों संघ के पदाधिकारियों पर केस दर्ज

सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन रैली स्थल पर किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज जांच में सफल रहने वाली उम्मीदवारों की मेडिकल जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में होगी। चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं।

कोरबा – रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी मामले में शेष 5 और आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में 10 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे रैली स्थल पर अपना एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और आधार से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। यह भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए देश सेवा से जुड़ने और सेना में सम्मानजनक करियर बनाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026