*डॉ. महन्त ने सक्ती जिले में बिजली की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से की चर्चा…*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती:: भीषण गर्मी के बीच जिले में लगातार हो रही बिजली बंद की समस्याओं तथा नए सब स्टेशन के निर्माण को लेकर नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व स्थानीय विधायक डॉ चरण दास महन्त ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से विश्राम गृह सक्ती में चर्चा की है । इस मुद्दे पर डॉ चरणदास महन्त ने अधिकारियों से कहा की जिले की विद्युत आपूर्ति में बाधित न हो इसकी तत्काल व्यवस्था करें तथा उच्च सब स्टेशन हेतु भूमि चयन कर जन्द ही स्थान चिन्हित करें जो कि सब स्टेशन सक्ती शहर के आसपास ही हो ताकि बिजली की समस्या न हो । गावो में ट्रांसफार्मर बदलने में बिलम्ब न हो इस बात का भी ध्यान रखें। जिस पर बिजली विभाग के रायगढ़ वृत के कार्यपालक निर्देशक मनीष तनेजा एवं आधीक्षण यंत्री जांजगीर अमर चौधरी ने आस्वस्त किया विद्युत वितरण प्रणाली को ठीक किया जावेगा साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी।
डॉ. चरण दास महन्त के साथ चर्चा के दौरान जिला कॉग्रेस कमेटी के जिला विधायक प्रतिनिधि ठा गुलज़ार सिंह, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जागेश्वर सिंह, विधायक प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक कार्यालय अमित राठौर, जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज राजीव जायसवाल , महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस सक्ती ग्रामीण विनय चंद्रा, कार्यपालन अभियंता अजय भारद्वाज सहायक यंत्री सूरज जंघेल शामिल थे । विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उच्च सब स्टेशन निर्माण होने के बाद बिजली की समस्या नहीं होगी ।






