Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Today: 16 दिन से 40 डिग्री की मार झेल रहा छत्तीसगढ़, फिलहाल नहीं मिलेगी लू से राहत

CG Weather Today : करीब तीन साल बाद राजधानी में इस बार गर्मी का लंबा दौर चल रहा है. पिछले 16 दिन से यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम नहीं हुआ है. दिन की तेज धूप के बाद रात में भी चार डिग्री के ज्यादा तापमान से लोगों को गर्मी सहनी पड़ रही है. राज्य के मध्य इलाके में अभी भी लू के हालात बने हुए हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Home Loan @ 7.45%

एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन के सदस्यों ने कृषि आदान समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन …

सोमवार को हवा की दिशा में हुए बदलाव की वजह से जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई. जगदलपुर समेत बस्तर में हालात सामान्य रहे, मगर मध्य इलाका गर्मी से झुलसता रहा. मौसम वेधशाला लालपुर में पिछले दो दिन से 44-45 डिग्री की भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे सोमवार को थोड़ी राहत मिली. यहां छाए हल्के बादल और हवा की गति सामान्य से अधिक होने की वजह से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट हुई.

गो सम्मान आह्वान अभियान- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन…

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक 28 अप्रैल को मुख्यतः साफ आकाश, और दोपहर या शाम तक आंशिक मेघमय होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026