Chhattisgarhछत्तीसगढ

Ambikapur rape-murder case update: अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म

Ambikapur rape-murder case update: सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में महिला की हत्या और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 35 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने महिला से जबरन दुष्कर्म कर उसकी जान ले ली थी। यह घटना 3 अप्रैल को सद्भावना चौक क्षेत्र में हुई, जहां एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज हुआ।

पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीआईजी और एसएसपी ने भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को चिरमिरी क्षेत्र में आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ मिथुन उर्फ राम सिंह (30 वर्ष) को चिरमिरी से दबोच लिया। वह मकनपुर थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर का निवासी है।

CG Police Reel Controversy: एक्शन के बाद भी नहीं थम रहे मामले, अब दूसरे आरक्षक का वीडियो वायरल, अधिकारियों को खुली दी चुनौती

आरोपी का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह और मृतका मजदूरी करते थे और साथ रहते थे। उसे महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिससे वह नाराज था। दो अप्रैल को शराब पीने के बाद उनका विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपी ने महिला से जबरन दुष्कर्म किया और हाथ-पैर व मुक्कों से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

CG में बड़ा हादसा: शादी से लौट रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर पलटा, 12 घायल, 2 की हालत नाजुक

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
वारदात के बाद आरोपी रेलवे पटरी के रास्ते भाग निकला। वह विश्रामपुर होते हुए नागपुर पहुंचा। वहां से सवारी वाहन से चिरमिरी पहुंचकर छिपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026