Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है. लगभग दो-चार दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. सबसे ज्यादा बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे संभाग गर्मी से प्रभावित रह सकते हैं, मौसम विभाग ने यहां दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने की संभावना है. प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा तापमान दिन में राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8  डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ.

कोरबा का एक ही लाल…. “लखन लाल”, कोरबा विधायक और मंत्री लखन लाल देवांगन ने 2 साल में 67 वार्ड में 597 विकास कार्यों का बनाया रिकॉर्ड 

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के आंतरिक भाग से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका स्थित है।

कोरबा में 50 लाख की स्कॉलरशिप का बड़ा मौका : Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala का Mega Test, 90% तक छूट और FREE सीट का भी चांस

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है. वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026