ChhattisgarhKorba
मंगलवार को कुसमुंडा में निकलेगी हनुमान चालीसा यात्रा, 7 मंदिरों में होगा भोग प्रसाद का वितरण…
सतपाल सिंह
मंगलवार को कुसमुंडा में निकलेगी हनुमान चालीसा यात्रा, 7 मंदिरों में होगा भोग प्रसाद का वितरण…
कोरबा जिले के कुसमुंडा में आगामी मंगलवार दिनांक 7 अप्रैल को हनुमान चालीसा यात्रा कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें यात्रा कुचेना मोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर लेकर इमली छापर चौक, शिवमन्दिर चौक, शांति नगर चौक स्थित 7 हनुमान मंदिरों में जाएगी। जहां प्रत्येक मंदिर में भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा साथ ही साथ सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। अंत में यह यात्रा शिवमन्दिर चौक स्थित श्री श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त होगी। उक्त कार्यक्रम का आयोजन और भगवान बजरंग बली के द्वारा होगा।





