बाल्टी में डूबने से 11 माह के बेटे की मौत, मां ने खुद को जिम्मेदार मानते लगाई फांसी

बाल्टी में डूबने से 11 माह के बेटे की मौत, मां ने खुद को जिम्मेदार मानते लगाई फांसी 
भारत – बेंगलुरु स्थित घर में 11 महीने के बेटे की दुर्घटनावश पानी की बाल्टी में डूबने से हुई मौत के बाद 29 वर्षीय महिला पेशेवर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया एक पत्र बिस्तर के पास मिला, जिसमें उसने कहा था कि उसके बेटे की पानी में गिरकर मौत हो गई और वह उसे बचा नहीं सकी। इसके लिए उसने माफी मांगी। यह मामला तब सामने आया जब महिला के पति इंजीनियर महंतेश वली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दंपति पिछले चार वर्षों से किराए के मकान में रह रहे थे और उनका अगस्त्य नाम का 11 महीने का एक बेटा था। प्रतिभा वाली सिल्क बोर्ड के पास एक तकनीकी कंपनी में कार्यरत थीं और घर से काम कर रही थी। एक अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे महंतेश काम पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा घर पर थे। शाम करीब 6:30 बजे जब वह लौटा और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया।





