PAN Card के नए नियम लागू: आयकर विभाग ने बढ़ाई वेरिफिकेशन प्रक्रिया, अब ये दस्तावेज होंगे जरूरी; जानें पूरी डिटेल्स

PAN Card New Rules: परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) बनवाना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा। आयकर विभाग ने पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए दस्तावेजों की सूची को विस्तृत कर दिया है। पहले जहां केवल आधार और ओटीपी के जरिए घर बैठे पैन बन जाता था, अब कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज और विस्तृत सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। नई व्यवस्था में आधार कार्ड की अनिवार्यता बनी हुई है, लेकिन अब इसके साथ अन्य प्रमाणित दस्तावेज भी देने होंगे। यानी अब पैन के लिए केवल आधार नहीं, बल्कि पूरी और पुख्ता पहचान जरूरी होगी।
आवेदन प्रक्रिया हुई अधिक सख्त और विस्तृत
अब केवल ओटीपी आधारित त्वरित प्रक्रिया हर मामले में पर्याप्त नहीं होगी। कई आवेदनों में अतिरिक्त जांच जोड़ी गई है, ताकि फर्जी या एक से अधिक पैन बनने की संभावना को रोका जा सके। साथ ही आवेदन फॉर्म और प्रक्रिया को भी समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है।
पैन-आधार लिंक अनिवार्य, नहीं तो होगा निष्क्रिय
पैन और आधार को लिंक करना अब भी जरूरी है। यदि दोनों लिंक नहीं हैं, तो पैन निष्क्रिय हो सकता है। ऐसी स्थिति में आयकर रिटर्न भरने बैंकिंग और निवेश से जुड़े कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही यदि पैन और आधार में नाम या अन्य जानकारी अलग-अलग है, तो भी परेशानी आ सकती है, इसलिए विवरण का मिलान जरूरी है।
CG Liquor Scam: पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत 59 आरोपी ईडी कोर्ट में पेश, फैसला सुरक्षित
इनकी पड़ेगी जरूरत
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
- जन्मतिथि प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
- पता प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बिजली या पानी का बिल
- नाम परिवर्तन की स्थिति में: मैरिज सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन





