CG में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट, कार का शीशा तोड़कर मारपीट के बाद सोने की चेन लेकर फरार बदमाश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है, जहां हमलावरों ने एक कारोबारी पर हमला कर दिया और सोने की चेन लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी
यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लालपुर ब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने पहले कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार से उतरते ही कारोबारी पर डंडा, सरिया और हथौड़े से हमला किया गया।
बिलासपुर में फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनाने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार :-
इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए साथियों से भी उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान कारोबारी की सोने की चेन भी लूट ली। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।






