कोरबा कुसमुंडा मार्ग में फिर हुआ हादसा, ट्रेलर ने बाइक चालक को मारी ठोकर
हादसों का ब्लैक स्पॉट बन चुके कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया मोड में आज बुधवार की दोपहर फिर एक हादसा हो गया, जिसमें पेट्रोल टंकी के पास विपरीत दिशा में जाने मूड रही ट्रेलर में एक बाइक सवार जा भिड़ा, टक्कर बेहद जोरदार दी जिस वजह से बाइक चालक को पैर में गंभीर चोट लगी, वहीं उसके शरीर कई हिस्सों में भी हल्की चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को कोरबा रेफर किया जा रहा है। वहीं लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे चालक को वाहन सहित थाने ले जाया गया है। घायल युवक का नाम देव वशिष्ठ बताया जा रहा है जो कि दीपका का रहने वाला है। आपको बता दें इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बेहद तेज रहती है, कुछ दिन पूर्व इसी मार्ग पर एक SECL कर्मी की सड़क हादसे में मौत ही गई थी। मोड पर कोई भी दिशा सूचक नहीं है। शाम होते ही इस मार्ग में अंधेरा पसर जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा कोरबा कुसमुंडा मार्ग के मोड तथा चौक चौराहों पर ब्रेकर,सूचक और स्ट्रीट लाइट की मांग की जा रही है बावजूद इसके जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए हैं। कुसमुंडा से सतपाल सिंह की खबर।





