ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

CG CRIME : कोरबा में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा इलाके की बताई जा रही है।

हाईकोर्ट का अहम फैसला – निजी आवास में शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा पर पुलिस नहीं लगा सकती रोक

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर पर मौजूद थी, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक अचानक घर में घुस आया और उसने जबरदस्ती छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में बिजली खपत ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 6500 मेगावॉट के पार पहुंचा आंकड़ा

आरोपी की पहचान पड़ोसी युवक के रूप में हुई है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026