Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

रिसेप्शन में बड़ी चोरी: मेहमान बनकर आया शातिर चोर, स्टेज से 4 लाख कैश और जेवर लेकर फरार

राजिम : फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सेंदर में आयोजित एक आशीर्वाद समारोह के दौरान अज्ञात चोरों ने मंच से नगदी और सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला पार कर दिया। घटना रविवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरी की इस वारदात से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम सेंदर निवासी पूर्व सरपंच व भाजपा नेता रामाधार साहू के पुत्र नोसराम साहू के विवाह के उपलक्ष्य में 28 मार्च की रात हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुई पूनम अग्रवाल

कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू होकर तड़के 3 से 3:30 बजे तक चला, जिसमें करीब 4 से 5 हजार लोग शामिल हुए। मेहमान मंच पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के साथ उपहार व नगद राशि से भरे लिफाफे दे रहे थे। इन उपहारों को दो थैलों में रखा गया था। करीब 1:30 बजे वर-वधु फोटो सेशन के लिए मंच से लगभग 100 मीटर दूर बनाए गए सेल्फी जोन में गए। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति मंच पर रखे एक थैले को पार कर ले गए, जबकि दूसरा आधा भरा थैला वहीं पड़ा रहा।

फोटो सेशन के बाद जब परिजनों की नजर थैलों पर पड़ी तो एक थैला गायब मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और मेहमानों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी थैले का कोई पता नहीं चल सका। मंच के पीछे बर्तन धोने वाले स्थान के पास खड़े ट्रैक्टर के पीछे कुछ लिफाफे फटे हुए और खुले पड़े मिले, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने वहीं पर लिफाफों को खंगाला है। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला अधिकारी संकल्प साहू ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी वेदव्रत सिरमौर और टीआई गौतम गावड़े के निर्देश पर जांच जारी है।

मिशन आत्म क्रांति के तहत सिवनी में ध्यान-सत्संग, स्वामी ध्यान कैलाश जी देंगे आध्यात्मिक मार्गदर्शन

पीड़ित रामाधार साहू के अनुसार, समारोह में भारी भीड़ के कारण परिवार के लोग मेहमानों की आवभगत में व्यस्त थे। चोरी हुए थैले में रखे नगदी और जेवरों का सटीक आकलन करना मुश्किल है, लेकिन अनुमानतः करीब 4 लाख रुपए नगद और 1.5 से 2 लाख रुपए के जेवर होने की संभावना है। ग्रामीणों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026