Bilaspur NewsChhattisgarh

अचानकमार टाईगर रिजर्व : मध्य भारत के सभी टाईगर रिजर्व्स में पुनः सबसे अधिक पेट्रोलिंग इंटेंसिटी की दर्ज

एटीआर ,अचानकमार टाइगर रिज़र्व ने मई 2025 की M-StriPES (Monitoring System for Tigers – Intensive Protection and Ecological Status) रिपोर्ट में एक बार फिर मध्य भारत के सभी टाइगर रिज़र्व्स में सबसे अधिक पेट्रोलिंग इंटेंसिटी दर्ज की है। रिज़र्व ने वर्ष 2025 में लगातार पाँचवें महीने फुट पेट्रोलिंग इंटेंसिटी के क्षेत्र में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। यह उपलब्धि वन कर्मचारियों की सतत मेहनत, क्षेत्रीय निगरानी, और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।प्रबंधन द्वारा निरंतर गश्ती निगरानी, मानव-पशु संघर्ष की रोकथाम, और अवैध गतिविधियों पर अंकुश हेतु आधुनिक तकनीकों एवं फील्ड स्टाफ की तैनाती में विशेष ध्यान दिया गया है। अचानकमार टाइगर रिज़र्व प्रबंधन इस उपलब्धि को क्षेत्रीय स्टाफ और स्थानीय समुदायों की संयुक्त भागीदारी का परिणाम मानता है और भविष्य में भी संरक्षण प्रयासों को और सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है

Home Loan @ 7.45%

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026