Chhattisgarhछत्तीसगढ

Asha Bhosle: आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ में पहली बार गाया भगवान जगन्नाथ का भक्ति गीत

Asha Bhosle: सुरो की मल्लिका आशा भोसले भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन अपनी आवाज के जरिए वे हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करेगी। उनकी गायिकी का अब छत्तीसगढ़ से सीधा नाता जुड़ चुका है।

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh News : बीच सड़क पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई, मौके पर मचा हड़कंप

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ के भजन जगन्नाथ स्वामी दरस दिखाओ को उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज दी है। संगीतकार डीपी विश्वकर्मा हैं। निर्माता अजय खांडेकर ने बातचीत में बताया, कहानी में कर्मा माता के वृद्धावस्था वाले हिस्से के लिए एक ऐसी आवाज की जरूरत थी जिसमें उम्र का एहसास भी हो और सुरों की खनक भी बनी रहे। इस जरूरत को केवल आशाजी की आवाज ही पूरा कर सकती थी।

IAS Sameer Vishnoi : ACB-EOW का शिकंजा कसा, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, कई जमीनें सीज

खास बात यह रही कि जब हमने गाने की रिकॉर्डिंग करवाई उस समय उनकी उम्र 84 साल थी, लेकिन रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी आवाज में वही पुरानी चमक और मजबूती सुनाई दी। मुंबई के पंचम स्टूडियो में इस गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जहां बेहद सहज माहौल में महज डेढ़ घंटे में गाना पूरा कर लिया गया। रिकॉर्डिंग के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई और आशाजी का पूरा सहयोग मिला। 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026