बिलासपुर बाईपास रोड पर बोरियों में मिलीं मृत मुर्गियां, इलाके में मचा हड़कंप

बिलासपुर : बर्ड फ्लू के खतरे ने लोगों में दहशत मचा दी है। तखतपुर-नगोई नए बायपास रोड पर हाल ही में खुले में मृत मुर्गियों के फेंके जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मृत मुर्गियां सड़क किनारे और खुले में रखी गई थीं, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, मृत मुर्गियों को पहले बोरियों में भरकर सड़क किनारे फेंका गया। इससे राहगीरों और आसपास के निवासियों में डर फैल गया है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और मृत मुर्गियों को सुरक्षित तरीके से निपटाने के निर्देश जारी किए।
क्षेत्रवासियों ने इस मामले को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इलाके में किसी भी तरह की हल्की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में मुर्गियों को न फेंके और संदिग्ध पक्षियों के संपर्क से बचें। तखतपुर-नगोई नए बायपास रोड पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया है और इलाके में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
CG News : मोबाइल ब्लास्ट से दहशत – छात्र की जेब में फटा फोन, युवक गंभीर रूप से झुलसा
बता दें कि, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक ओर जहाँ बर्ड फ्लू की आहट ने लोगों को डरा रखा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की भारी लापरवाही सामने आई है। शहर के खमतराई स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास खुले मैदान में बड़ी संख्या में मरे हुए मुर्गे फेंक दिए गए हैं। इलाके में मरे मुर्गों के सड़न और बदबू से लोग परेशान हो गए हैं, साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस पूरे घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी है।





