Chhattisgarhछत्तीसगढ

केशरवानी महिला सभा चांपा ने किया नवरात्रि उत्सव, भजन कीर्तन एवं कन्या भोज का आयोजन

चांपा : पावन पर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर केशरवानी वैश्य महिला सभा, चांपा द्वारा भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण विविध धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवरात्रि पूजा, भजन-कीर्तन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। साथ ही गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की पूजा अर्चना की गई। पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने आध्यात्मिक माहौल बना दिया। महिलाओं ने एक स्वर में माता दुर्गा की स्तुति कर अपनी आस्था प्रकट की।

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने 12 गोवंशों को कुचला, चालक पर केस दर्ज

इस दौरान विशेष रूप से समाज की छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानते हुए उनका विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक और आल्ता लगाया गया और श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया। कन्या भोज कार्यक्रम में सभी उपस्थित महिलाओं ने सेवा भाव से भाग लिया और कन्याओं को उपहार भी भेंट किए।

72 घंटे का अल्टीमेटम: IG सुंदरराज की नक्सलियों को चेतावनी, सरेंडर नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला सभा के संरक्षक कल्याणी केशरवानी, महिला सभा चांपा के संरक्षक मधुरानी गुप्ता, केशरवानी वैश्य महिला सभा चांपा के अध्यक्ष अल्का केशरवानी, प्रदेश महिला सभा के शिक्षा मंत्री एवं नगर महामंत्री रेखा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, प्रदेश महिला सभा के प्रचार प्रसार मंत्री सिंकी गुप्ता, प्रदेश महिला सभा की कार्यकारिणी रागिनी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, मनीषा गुप्ता, मंजू केशरवानी, अनुपमा केशरवानी, सपना गुप्ता, दीपिका गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, जयश्री गुप्ता, लक्ष्मीन गुप्ता, राधा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, सरिता गुप्ता, प्रीति केशरवानी, पुष्पा केशरवानी, संगीता केशरवानी, नंदिनी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, नेहा गुप्ता, निम्मी गुप्ता, आशी केशरवानी, अवि गुप्ता,मोनिका, शिवम्, सिमरन, तुलसी, भूमिका, दुर्गा एवं अन्य बहनें और बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
अंत में सभी ने माता रानी से सुख-समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026