कोरबा कुसमुंडा मार्ग में कांग्रेस ने साढ़े 4 घंटे किया चक्काजाम, मांगों पर मिला आश्वाशन…
सतपाल सिंह

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में कांग्रेस ने साढ़े 4 घंटे किया चक्काजाम, मांगों पर मिला आश्वाशन…
कोरबा जिले के कुसमुंडा फोर लेन अंतर्गत इमली छापर चौक में कांग्रेस पार्टी द्वारा फोर लेन सड़क और ओवर ब्रिज निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया। इस चक्काजाम में जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी, बांकी मोगरा व कुसमुंडा क्षेत्र के पदाधिकारी, पार्षद,व्यापारी व आमजनता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इमली छापर चौक में सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ यह आंदोलन दोपहर लगभग 3. 30 में समाप्त हुआ। प्रशाशन की ओर से दीपका तहसीलदार, पी डब्ल्यू डी के अधिकारी,निगम के अधिकारी, एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने लिखित में आश्वाशन देते हुए अधूरे फोर लेन निर्माण कार्य की 20 अप्रैल से शुरू करने के आश्वाशन दिया,साथ ही ओवर ब्रिज निर्माण कार्य कोर्ट में मामला लंबित होना बताया गया है। इसके अलावा जाम से निजात के लिए कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा जाम खुलवाने 5 व्यक्ति प्रति शिफ्ट में देने की भी बात कही गई है। वहीं सर्वमंगला रोड से कुसमुंडा की ओर बन चुई रोड में स्ट्रीट लाइट भी लगाने की बात कही गई है।






