Chhattisgarh Weather: प्रदेश में आज बदली छाए रहने के आसार, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के रूप में सक्रिय मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे और मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 5 सवाल, हो सकती है कानूनी कार्रवाई, चौथा सबसे जरूरी
बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना
मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम तंत्र गुरुवार को विशाखापट्टनम और पुरी के समुद्र तट को पार करेगा। इसके बाद इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। शहर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।
ब्रेकअप या बड़े सदमे के बाद सीने में दर्द? हार्ट अटैक नहीं, हो सकता है Broken Heart Syndrome
मानसून का अंतिम दौर
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सीजन का अंतिम सप्ताह चल रहा है। इस दौरान प्रदेश में बारिश के लिए एक-दो और मौसमी सिस्टम बनने की संभावना है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले राज्य के कुछ हिस्सों में फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।





