Chhattisgarh

तंत्र-मंत्र के चक्कर में खौफनाक कदम – चाकू से खुद का गला काटा, पूजा कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

बिलासपुर – एक शख्स ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में चाकू से खुद का गला काट लिया। पूजा रूम में खून से लथपथ उसकी लाश देख बहू की चीखें निकल गई। 4 महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटा था। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट (45) भीख मांगकर अपने और परिवार का गुजर-बसर करता था। रोज की तरह वो मंगलवार को भीख मांगने निकला था। शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा।

कोरबा में भीषण सड़क हादसा – कोयला लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौके पर दर्दनाक मौत

इस दौरान अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पीते हुए काफी देर तक बातचीत की। भाई के जाने के बाद वह अपने घर के अंदर पूजा कमरे में चला गया। इसके बाद शाम करीब 7 बजे चंदन की बहू किसी काम से घर के पूजा कमरे की ओर गई। इस दौरान अंदर कमरे में चंदन खून से लथपथ पड़ा था। उसे देखकर वो चीख पड़ी। बहू की आवाज सुन उसका बेटा सुल्तान और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।

Chhattisgarh News – विधानसभा में पहुंचे 140 आत्मसमर्पित नक्सली, लोकतंत्र की प्रक्रिया को करीब से समझा

चंदन को घायल समझकर परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिलासपुर से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। रात होने की वजह से शव को घटनास्थल पर ही रखवाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम ने बुधवार सुबह घटना की बारीकी से जांच की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026