FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG NEWS – मोबाइल न मिलने से युवती ने बाथरूम में लगाई फांसी, अस्पताल में हड़कंप

बिलासपुर के राज्य मानसिक चिकित्सालय में मोबाइल नहीं मिलने से नाराज़ युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दी, परिवार में मातम छा गया

बिलासपुर : मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज़ एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। पूरी घटना बिलासपुर जिले के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय की है। जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने बाथरूम की चौखट पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

CG Crime News : एफडी के नाम पर 40 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी ने दंपती के खाते से उड़ाई रकम, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मृतक की पहचान महासमुंद जिले के निवासी लखनलाल साव के रूप में हुई है, जिसे घटना से महज एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, लखनलाल मानसिक रूप से परेशान था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार अपने परिजनों से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था।

ईरान के अयातुल्ला खामनेई की मौत पर फेसबुक पोस्ट और मिठाई बाँटने के विवाद में हिंदूवादी नेता के खिलाफ FIR दर्ज

घटना के करीब आधे घंटे पहले ही उसकी पत्नी उससे मुलाकात करने पहुंची थी, जिससे उसने मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इस खौफनाक कदम को अंजाम दे देगा। जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को इस घटना की भनक लगी, परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जेपी आर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल प्रशासन इस दुखद मामले की हर पहलू से जांच करा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026