Chhattisgarhछत्तीसगढ

शिक्षक बनने का मौका! छत्तीसगढ़ में 5000 पदों पर भर्ती, अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, व्यापम द्वारा 2026 में आयोजित होंगी परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कदम युवाओं को रोजगार के अवसर देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री के अनुसार भर्ती परीक्षाओं का आयोजन व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में किया जाएगा।

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: क्या फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महा भिड़ंत? जानिए पूरा समीकरण और संभावनाएँ

संभावित कार्यक्रम के तहत सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। भर्ती प्रक्रिया से जहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान-आफगान सीमा पर बढ़ा तनाव, तालिबान ने पाकिस्तान मिलिट्री बेस पर ड्रोन स्ट्राइक VIDEO किया जारी

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से सफलता दिलाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शिक्षक प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026