Chhattisgarhछत्तीसगढ

किसानों से अवैध वसूली का VIDEO VIRAL, धान खरीदी व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर से शिकायत

खैरागढ़ : जिले के विचारपुर धान खरीदी केंद्र से सामने आए एक कथित वीडियो ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद किसान परिवार ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर और सहकारिता विभाग से की है। मामला धान खरीदी के नाम पर कथित अवैध वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकारीटोला निवासी किसान देविका सिन्हा का परिवार 270 बोरा धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि धान जांच के दौरान केंद्र प्रबंधन ने गुणवत्ता खराब बताते हुए धान खरीदने से इनकार कर दिया और कहा धान वापस ले जाओ। यह सुनते ही किसान परिवार की चिंता बढ़ गई, क्योंकि महीनों की मेहनत और परिवहन खर्च के बाद धान वापस ले जाना उनके लिए भारी नुकसान साबित हो सकता था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान धान खरीदी कराने के बदले पैसों की मांग की गई।

Home Loan @ 7.45%

कोरबा में गलत सीमांकन पर बवाल, ग्रामीणों ने RI-पटवारी को 2 घंटे तक बनाया बंधक

शिकायतकर्ता तुलेश सिन्हा के अनुसार बातचीत के दौरान 10 से 15 हजार रुपए तक की मांग की बात कही गई। इसी बीच उन्होंने मोबाइल से कथित बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि धान खरीदी प्रभावित न हो, इसलिए किसान परिवार ने कथित तौर पर 300 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए, जबकि 150 रुपए नगद दिए गए। वायरल वीडियो और लेन-देन के इन दावों ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। घटना सामने आने के बाद किसानों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि धान बेचने के समय किसान पहले ही कर्ज, लागत और मौसम की मार से परेशान रहता है। ऐसे में खरीदी केंद्र में गुणवत्ता के नाम पर दबाव और पैसों की मांग जैसी शिकायतें किसानों का भरोसा तोड़ रही है।

इधर, विचारपुर धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक गंगाराम साहू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि विभागीय जांच हो चुकी है और शिकायतकर्ता वास्तविक किसान नहीं, बल्कि थर्ड पर्सन है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान कोई वीडियो प्रस्तुत नहीं किया गया और किसानों ने भी पैसे देने की बात से इनकार किया है। फिलहाल वायरल वीडियो और शिकायत के बाद मामला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Korba Fake Marksheet Case: 12वीं के अंकों में कथित हेराफेरी कर शिक्षक बना हेडमास्टर, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026