Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG Car Fire News : जिला कोर्ट परिसर के पास खड़ी कार में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

CG Car Fire News : राजधानी रायपुर में जिला कोर्ट परिसर के बाहर एक खड़ी कार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
*छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: किसान, युवा, महिला एवं बुजुर्ग हितैषी — टिकेश्वर सिंह गबेल*
बताया जा रहा है कि मंगलवार को लाल रंग की टाटा नेक्सौन देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी. वायरल वीडियो सिविल लाईन थाना इलाके का है. घटना वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होती है, जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया.
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. फिलहाल कार किसकी है और आग कैसे लगी, यह साफ नहीं हो पाया है.





