Chhattisgarh

CG CRIME : दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटे और नाती की निर्मम हत्या, 2 घायल गंभीर, इलाके में दहशत

CG CRIME : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झाल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस खूनी हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

CG Budget 2026-27: वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट, नौकरी और जन सुविधाओं की भरमार

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार तुलसी दास सारथी और उसके साथियों पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जिसने अंततः हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Trump Trade War: ट्रंप ने टैरिफ पर दी धमकी, कहा- धोखा देने वाले देशों को भुगतना पड़ेगा भारी परिणाम

मृतकों में मंदो बाई (उम्र 62 साल), उनके बेटे राजेश सारथी (उम्र 36 साल) और नाती प्रशांत सारथी (उम्र 9 साल) शामिल हैं। इस हमले में मंदो बाई के पति कुमार साय सारथी (उम्र 65 साल) और उनकी बहु संजुकता सारथी (उम्र 30 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026