कोरबा में खड़ी ट्रेलर से जा टकराई हाइवा ट्रक, केबिन हुआ क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर
ओमकार यादव
कोरबा में खड़ी ट्रेलर से जा टकराई हाइवा ट्रक, केबिन हुआ क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर..
कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग अंतर्गत जोड़ा पुल के पास बीते सोमवार की तकरीबन आधी रात को सड़क पर खड़ी ट्रेलर CG 04 PC 2181 से पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ट्रक वाहन CG 12 BN 7093 की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हाइवा ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ट्रक को चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चालक को जैसे तैसे ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सभी वाहन बेहद तेज गति से चलते है जिस वजह से हादसे हो रहे हैं। एक समय था जब सड़क सकरी और जर्जर थी, बन नहीं पाई थी, तो वाहन जैसे तैसे बेहद मुश्किल से आवाजाही करते थे, परंतु अब सड़क बन गई है तो लोग बेहद तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं जो हादसों की वजह बन रही है।





