Chhattisgarhछत्तीसगढ

स्कूल में हैरान करने वाली घटना: 30 से ज्यादा बच्चों ने ब्लेड से खुद को काटा, ‘देखा-देखी’ या कोई खतरनाक गेम?

20-25 दिन बाद खुला मामला: अभिभावकों ने हाथ-पैर पर चोट के निशान देखे तो गांव में मचा हड़कंप, जांच की मांग तेज

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के ग्राम दहदाहा स्थित राजिम रोड के मिडिल स्कूल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पढ़ने वाले लगभग 30 से 35 छात्र-छात्राओं ने कथित तौर पर अपने हाथ या पैर ब्लेड से काट लिए. बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 20 से 25 दिन पुरानी है, लेकिन मामला तब उजागर हुआ, जब कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों के हाथों पर चोट के निशान देखे. जैसे ही यह बात बाहर आई तो पूरे गांव और क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

CG Crime News : बिलासपुर सराफा कारोबारी लूट कांड का खुलासा – छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी से 5 आरोपी दबोचे, मास्टरमाइंड पर 70 से अधिक केस

एक दूसरे की देखा देखी में उठाया कदम

फिलहाल ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बच्चों ने एक दूसरे की देखकर इस तरह की हरकत की. हैरानी की बात यह है कि इतने दिनों तक न तो स्कूल प्रबंधन को इसकी भनक लगी और न ही ज्यादातर अभिभावकों को ही. जब एक अभिभावक ने बच्चे के हाथ पर घाव देखा और पूछताछ की, तब मामला खुलकर सामने आया. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 13 फरवरी को स्कूल प्रबंधन को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद 16 फरवरी को बच्चों की काउंसलिंग कराई गई.

AI Impact Summit: भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का दम, देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क से खींचा सबका ध्यान

जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम

इस पूरे मामले पर कुरूद एसडीएम नभ सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हम मेडिकल टीम, शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. इसके साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे विद्यार्थियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें. साथ ही बच्चों के माता-पिता को भी बुलाकर समझाइश दी गई कि वे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की दिनचर्या और व्यवहार पर भी ध्यान रखें.

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026