Chhattisgarh

*सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले के कप्तान द्वारा यातायात टीम का सम्मान*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती:: जिला सक्ती में माह जनवरी में संचालित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अंतर्गत हेलमेट वितरण, वाहन चालको को यातायात नियमो की समझाईस, विद्यालयो एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रतिदिन की यातायात व्यवस्था के अतिरिक्त यातायात पुलिस सक्ती द्वारा सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम का सफल संचालन किया था। जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा सक्ती जिले की यातायात टीम को अपने बंगले के कैम्प कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा, सउनि सुरेन्द्र सिंह, सुकुल सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थें। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सक्ती मे‌ 15 फरवरी को आयोजित शिव बारात में कुशल प्रबंधन के लिए भी पूरी टीम की पीठ थपथपाई।

इन पलों में कर्मचारियो को उद्बोधन में बताया कि यातायात व्यवस्था किसी भी शहर का आईना होती हैं, आईना साफ रहेगा तो तस्वीर स्वभाविक रूप से सुंदर दिखेगी । अतः आप लोग संवेदनशीलता के साथ दृढ़ता से अपना कार्य करें। इतना ही नहीं 03 सवारी, बिना नंबर, बिना हेलमेट एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। विदित हो कि सक्ती जिला बनने के उपरांत पहली बार पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन एवं सम्मान मिलने से पूरी यातायात टीम के जवान प्रसन्न दिखे तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प भी लिया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.