कोरबा – जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष चुने गए संजय पांडेय
कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की कार्यकारिणी की बैठक टीपी नगर के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सुरेश क्रिस्टोफर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें गोपाल नारायण सिंह को चेयरमैन, संजय पांडे को अध्यक्ष, शेख मोहम्मद जावेद को महासचिव व साजी टी जॉन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में भागवत सिंह, शुभन पांडे, एमएन मूर्ति और सियाराम बंजारे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सहसचिव पद पर मोहम्मद दानिश, सुनीता देवांगन, जानकी साहू, स्मिता सिंह, मनदीप तिवारी व दिब्येंदु मृधा को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों ओपी तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन सिन्हा, पद्मनी साहू, मोहम्मद सद्दाम और हिरबश साहू निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा जिले में बास्केटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल में जिले में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।





