Chhattisgarh

CG में दर्दनाक मौत: होटल में झुलसी युवती दिशा ने 12 दिन बाद तोड़ा दम, तीन युवकों पर गंभीर आरोप

सक्ती : युवती दिशा की लगभग 12 दिन पहले आग में गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई. वह घटना के दिन एक होटल में युवक योगेंद्र से मिलने गई थी, जहां वह आग लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई. 2 फरवरी को युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आगे की कार्रवाई के लिए थाना तारबाहर से सक्ति में मर्ग डायरी का इंतेजार किया जा रहा है. मृतिका की मां ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक, सक्ती की वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली दिशा मरावी 24 जनवरी को सक्ती के शिवम होटल में योगेंद्र साहू नाम के युवक से मिलने गई थी. इस दौरान आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई.

5th-8th Board Exam: 5वीं-8वीं की अब होगी केंद्रीकृत परीक्षा, फेल नहीं होगा कोई छात्र; प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी होंगे शामिल

घटना के बाद एक युवक दिशा को सक्ती के ही बिहान हॉस्पिटल में छोड़कर वहां से निकल गया. दिशा की गंभीर अवस्था को देखकर उसे डाक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया. 2 फरवरी को युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. दिशा की मां मीना मरावी ने पुलिस से शिकायत में तीन लोगों का जिक्र किया है. एक युवक योगेंद्र साहू पर साजिश के तहत तारपीन तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है.

सिटी कोतवाली में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस ने महिला बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर बिजली पोल से भिड़ी

युवती पर दबाव बनाया गया कि वह झूठ बोले कि वह खुद से जली है, तभी वह अस्पताल लेकर जाएंगे और होटल नहीं बल्कि पलगड़ा पहाड़ में घटना हुई है. डर के कारण दिशा ने भी वही किया. मामले को बिलासपुर जिले के तारबहार थाना में शून्य में एफआईआर दर्ज किया गया. जिला अस्पताल में उसी दिन पोस्टमार्टम कर दिया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026