Chhattisgarh

*पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सक्ती जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता माह को सफल बनाने में योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित….*

*सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन बहुत जरूरी - प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

 

सक्ती नगर स्थित जिला यातायात शाखा कार्यालय में 13 फरवरी, शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता माह जनवरी 2026 के आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सक्ती जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा तथा जिले के सह यातायात प्रभारी राजपूत सर भी उपस्थित रहे।इन पलों में सम्मानित होने वालों में सक्ती जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार, गौसेवा समिति के सदस्य तथा ड्राईवर यूनियन संघ के सदस्य शामिल रहे। इन पलों में उपस्थित पत्रकार सुमित शर्मा, कन्हैया गोयल, रमेश चंद्र अग्रवाल, अनिल तंबोली, राम नारायण गौतम, पप्पू खान, राहुल अग्रवाल, नारायण राठौर तथा योम प्रकाश लहरे, गौ सेवा समिति के मयंक ठाकुर, सुमित पारीक तथा ड्राईवर यूनियन के संतोष देवांगन सहित सदस्यों का सम्मान किया गया।

विदित हो कि जिला पुलिस प्रशासन ने बीते जनवरी माह 2026 को 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता माह में जन साधारण को यातायात नियमों के पालन तथा उसके प्रति जागरूकता लाने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसे सफल बनाने लोगों ने अपनी भूमिका निभाई थी। जिन्हें सम्मानित कर जिला यातायात शाखा ने उल्लेखनीय पहल किया है। इन पलों में जिला यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा ने भी यातायात नियमों के पालन को अनिवार्य बताया और इस हेतु सभी से अपील भी की।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026