Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG CRIME : 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर किया खूनी हमला, वजह जानकर झकझोर जाएगा दिल

भिलाई में मासूम पर बुजुर्ग का क्रूर हमला: सिर्फ खेलने की वजह से ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी चली, मानवता शर्मसार

  • भिलाई में बुजुर्ग ने मासूम पर किया वार

  • ढाई साल के बच्चे की सिर्फ खेलना बन गई दर्दनाक गलती

  • उतई थाना क्षेत्र में मानवता शर्मसार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी गलती बस ये थी कि वह बुजुर्ग के घर के अंदर खेल रहा था। यह घटना उतई थाना क्षेत्र की है।

Chhattisgarh News : आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा, दुर्व्यवहार के आरोप में थाना प्रभारी के खिलाफ चक्काजाम

जानिए क्या है पूरा मामला

उतई थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। मासूम को घर के अंदर खेलने से मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो बुजुर्ग ने गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बात नहीं मानने पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी परदेशी देवांगन (70) जोरातराई का रहने वाला है। वहीं पड़ोस में रहने वाला ढाई साल का मासूम शनिवार को उसके घर के अंदर खेल रहा था। बुजुर्ग ने बच्चे को घर के अंदर खेलने से मना किया पर वो जब नहीं माना, तो उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CG Anti Naxal News: अबूझमाड़ में नक्सलियों को बड़ा झटका, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया विशाल नक्सली स्मारक

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परदेशी देवांगन को अपनी हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को घर में खेलने से मना किया था, जब वो नहीं माना तो गुस्से में उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी परदेशी देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026