Korba Accident : कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर भयंकर टक्कर, प्याज से लदे वाहन के चालक की मौत
भारी वाहन की टक्कर से चालक कैबिन में फंसा, मौके पर मौत, ट्रैफिक भी हुआ बाधित

Korba Accident : कोरबा में चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रहा ट्रेलर वाहन रॉन्ग साइड में चलते आ रहा था। वहीं, चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे वाहन से आमने-सामने उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जहां इस हादसे में प्याज से लदे वाहन का चालक कैबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।
सक्ती में बड़ी कार्रवाई: 94 शीशी कोडीन सिरप जब्त, हिमाचल से ओडिशा तक ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही टोल नाका से राहत दल मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से कैबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहींं, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और आवागमन शुरू कराया गया।
Coal Levy Scam: सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को झटका, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत से किया इनकार
राहगीरों की माने तो दोनो ही वाहन की रफ्तार तेज थी। वहीं, एक वाहन गलत दिशा में चल रहा था। जिसके चलते आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक चालक की मौत हुई है, वाहन मालिक को सूचना दी गई, उसके आने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। आगे की कार्यवाही कि जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।





