Raipur News : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों के साथ की अहम बैठक
शिवराज सिंह चौहान ने दुर्ग में किसान चौपाल में किसानों से की बातचीत, नवा रायपुर में अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक

-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर मंत्रालय में अफसरों की बैठक ली।
-
इससे पहले दुर्ग में किसान चौपाल में किसानों से सीधे संवाद किया।
-
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
रायपुर : मंत्रालय नवा रायपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों की बैठक ली। इससे पहले उन्होंने दुर्ग में किसान चौपाल लगाया। इस कार्यक्रम के बारे में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया, दुर्ग जिले के खपरी–गिरहोला में आयोजित किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान साथियों से सीधे संवाद किया।

इस दौरान शिवराज ने फसल उत्पादन, उन्नत तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों को नवाचार अपनाते हुए खेती की गुणवत्ता, स्वाद और पोषण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
23 फरवरी को महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से चुनी गईं युवतियां दिखाएंगी दम
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम गजेन्द्र यादव सहित विधायकगण एवं गणमान्य जन, किसान साथी उपस्थित रहे।










































