ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से भी झड़प

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच खुली बहस हुई। डिबेट के दौरान आवास योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर दोनों नेताओं ने अपने-अपने तर्क और आंकड़े सामने रखे।

डिबेट खत्म होने के बाद प्रेस क्लब के बाहर माहौल गरमा गया। यहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई।

PM Awas Yojana को लेकर भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, प्रेस क्लब में जमकर हुई बहस

पुलिस से भी हुई झड़प

कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प की स्थिति बन गई।

हंगामे के दौरान एक SI की शर्ट का बटन और बैच टूटने की बात सामने आई है। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया।

*ट्री गार्ड के साथ लगाए पौधे, रेलवे अधिकारियों ने पहल को बताया नेक और अनुकरणीय कार्य*

PM Awas Yojana पर सियासी बहस के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित बहस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच योजना के आंकड़ों और पिछली तथा वर्तमान सरकार के कामकाज को लेकर तीखी चर्चा हुई थी।

डिबेट समाप्त होने के बाद प्रेस क्लब के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और हंगामे के दौरान हुई झड़प के संबंध में तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026