ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*संगठन सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती – राकेश राठौर*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई जा रही संगठन सृजन प्रशिक्षण अभियान से पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। यह बात संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर लौटे सक्ती नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने कही। श्री राठौर ने बताया कि बीते 10 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक बिलासपुर में संगठन सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।‌ बिलासपुर के चावला ग्रिन्स परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर संभाग भर से सभी ब्लाक अध्यक्षों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नवगठित सक्ती जिले से सक्ती नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर भी शामिल हुए और प्रशिक्षण प्राप्त किया। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने इस संबंध में बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के सभी प्रथम पंक्ति के नेतागण भी शामिल हुए वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस स्तर के मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस
प्रशिक्षण में कांग्रेस का इतिहास, गठन की मूल भावना और कांग्रेस का पूरे देश में एक सशक्त राजनीतिक पार्टी में किस तरह स्थापना हुआ की जानकारी,पूरे देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और आजादी प्राप्त करने तक आंदोलन करते रहे । प्रशिक्षण में हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता को अपने आचरण, सर्वसमाज, सर्वधर्म का सम्मान और अन्याय के विरुद्ध सत्य और अहिंसा के मार्ग में चलकर न्याय प्राप्त होने तक संघर्ष कर सफल होने की राह बताई जा रही है।
राकेश राठौर ने इस पूरे आयोजन के लिए संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बैज जी, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय चरणदास महंत सहित के साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया है । श्री राठौर ने उम्मीद जताया कि पार्टी द्वारा भविष्य में और भी इस तरह से आयोजन किये जाते रहेंगे जिससे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उत्साह निरंतर बनी रहे। सक्ती नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने बताया कि कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण अभियान से पार्टी संगठन को मजबूती मिलने के साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में मजबूत आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026