*आबकारी वृत्त जैजैपुर की रायपुरा भाटापारा में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*
अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वाले नामी गांवों को किया गया है चिन्हांकित

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सक्ति के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग को लगातार अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के बड़े-बड़े स्थान को चिन्हित कर सभी प्रभारियों को वहां कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिस पर आज आबकारी वृत्त जैजैपुर के अंतर्गत *ग्राम रायपुरा भाटापारा थाना बाराद्वार* में बांधा तालाब में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाऐ जाने की मुखबिर सूचना पर आबकारी विभाग वृत जैजैपुर के टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई जिसमें *रायपुरा भाटापारा के बांधा तालाब* में दो चढ़ी हुई भट्टी से आस पास में छुपा कर रखा हुआ 21 नग प्लास्टिक जरकेनों में एवं 5 नग पन्नियों में भरी हुई प्रत्येक में 5-5 लीटर कुल 130 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर कब्जा आबकारी लिया गया एवं 39 नग प्लास्टिक बोरियों में अलग-अलग जगहों पर छुपा कर रखे हुए प्रत्येक बोरियों में 25 -25 किलो ग्राम भरी हुई कुल लगभग 975 किलोग्राम महुआ लाहन* जिससे अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जानी थी सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।

इसी प्रकार रायपुरा भाटापारा में कच्ची सड़क में पुल के नीचे छुपा कर रखे हुए 8 नग प्लास्टिक जरकेनों में भरी हुई कुल 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर की गई । अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत जैजैपुर प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक घनश्याम प्रधान की टीम में रघुनाथ पैकरा, सैनिक भीम साहू, विरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ परसराम कहरा और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।











































