ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – खदान में घुसकर गार्ड से मारपीट कर केबल ताम्बा तार की लूट, पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
राजू सैनी
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा – खदान में घुसकर गार्ड से मारपीट कर केबल ताम्बा तार की लूट, पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

कोरबा जिले के SECL सुराकछार खदान के 3,4 इंकलाइन में बीते 13 और 14 सितम्बर की दरम्यानी रात लगभग 2 से ढाई बजे 10 से 15 अज्ञात चोर बाउण्ड्रीवाल फांद कर जबरन घुस आए।और मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को गंदी गंदी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट किए। जिसके बाद खदान में चालू लाईन से 30 से 40 मीटर कॉपर केबल को चोरी कर ले गये हैं। चोरी गये केबल की कीमत 50-55 हजार रूपये बताई जा रही है। मामले में बांकी मोंगरा पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी, जिसके बाद 10 आरोपियों को पकड़ा गया जिसमें 7 नाबालिक थे, नाबलिको को न्यायालय पेश कर सुधार गृह भेजा गया है वहीं बालिक आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।
आरोपियों के नाम
1. गौरव सिंह कंवर उर्फ मोन्टी पिता श्यामलाल कंवर उम्र 23 साल निवासी कुचेना थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा।
2. सुमित कुमार पिता संतराम चौहान उम्र 19 साल, निवासी मड़वाढोढ़ा थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा,
3. सुनील कुमार कंवर उर्फ रिंकु पिता दिलदार सिंह उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी भिलाईबाजार कन्हैयाभांठा थाना हरदीबजार जिला कोरबा।
बाकी फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है।






