Chhattisgarh
77 वें गणतंत्र दिवस पर उत्कल समाज अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर पहली बार उत्कल समाज भवन प्रांगण में किया गया झंडा वंदन कार्यक्रम

जगदलपुर । उत्कल समाज बस्तर संभाग द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस पर उत्कल समाज भवन प्रांगण मे झंडा फहराया गया।
उत्कल समाज के अध्यक्ष राजेश दास ने सर्वप्रथम मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर ध्वज वंदन किया। राष्ट्रगान और वंदे मातरम जयघोष कर समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दिखाई , जिसमें समाज के पदाधिकारी , वरिष्ठजन ,महिलाएं एवं बच्चों ने अपनी सहभागिता दिखाई ।
इस दौरान उत्कल समाज के अध्यक्ष राजेश दास ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्कल भवन रेनोवेशन के पश्चात पहली बार समाज भवन के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का कार्यक्रम किया गया ।
यह प्रत्येक व्यक्ति के राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भाव को दर्शाता है ।
आज के इस ध्वज वंदन कार्यक्रम में उत्कल समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति समाज और देश के प्रति राष्ट्रभाव को प्रदर्शित करता ।
समाज के बच्चों युवाओं एवं महिलाओं द्वारा शाम को देश भक्ति के गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित है ।
‘ –






