ChhattisgarhKorba
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे.. कुसमुंडा थाना परिसर में हुआ राष्ट्रगीत का गायन..
सतपाल सिंह
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे.. कुसमुंडा थाना परिसर में हुआ राष्ट्रगीत का गायन.. 
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज पूरे भारत में एक साथ सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिले के कुसमुंडा थाना परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीयों साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक जनों ने थाना परिसर में कतारबद्ध होकर राष्ट्रगीत गाया । कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी युवराज तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” गाकर भारतभूमि को नमन किया और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो उठे।





