Chhattisgarh

Korba Crime : पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने के आरोप में शत्रुघ्न चौहान की बेरहमी से हत्या

कोरबा: जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम साजा पाली में पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने के आरोप में शत्रुघ्न चौहान की हत्या कर दी गई। शत्रुघ्न चौहान के बेटे निखिल चौहान ने बताया कि उसके 44 वर्षीय पिता शत्रुघ्न चौहान परिवार से अलग रह रहे थे। कल रात लगभग 8:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता शत्रुघ्न को पड़ोसी उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने हाथ-पांव बांधकर बुरी तरह पीटा है।

दुर्ग में हैवानियत : रेप के बाद बेरहमी से हत्या, खेत में पड़ी मिली महिला की लाश

निखिल चौहान जब घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके पिता मरणासन्न स्थिति में थे। 112 की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पता चला है कि उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने शत्रुघ्न चौहान पर पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया था। इस मामले में शत्रुघ्न चौहान को दो बार पुलिस ने पहले भी जेल भेजा था। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026