Chhattisgarh

आस्था और संस्कृति के रंग में रंगी बिल्हा विधानसभा - विभिन्न ग्रामों के गौरी-गौरा विसर्जन और अन्नकूट में शामिल हुए धरमलाल कौशिक

आस्था और संस्कृति के रंग में रंगी बिल्हा विधानसभा – विभिन्न ग्रामों के गौरी-गौरा विसर्जन और अन्नकूट में शामिल हुए धरमलाल कौशिक

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में गौरी-गौरा पर्व और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

श्री कौशिक सबसे पहले ग्राम नगपुरा में आयोजित गौरी-गौरा विसर्जन एवं पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्राम नगपुरा के सरपंच श्री विनय कौशिक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों की श्रद्धा, उत्साह और सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इसके बाद श्री कौशिक हिर्री माइंस इंद्रपुरी (ग्राम पंचायत रहंगी), ग्राम पंचायत निपनिया, ग्राम पंचायत बिटकुली, ग्राम पंचायत उमरिया और ग्राम पंचायत हिर्री में आयोजित गौरी-गौरा इसर महादेव के विसर्जन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों के साथ इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं और भगवान शिव एवं माता गौरी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

हर गांव में ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ गौरी-गौरा की शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक जी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और आयोजन समितियों को बधाई दी।

इसके पश्चात श्री कौशिक नगर पंचायत बिल्हा स्थित शीतला मंदिर एवं कुटिया हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर आयोजित पूजा-अर्चना में सहभागिता की। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा भोग-प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकआस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक गौरी-गौरा पर्व हमारी सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज में एकता, सद्भाव और आत्मीयता की भावना को और प्रगाढ़ बनाते हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से प्रार्थना की कि समस्त ग्रामवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026