FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONAL

Railway Round Trip Scheme: फेस्टिव सीजन में राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम लागू, रेल यात्रियों को विशेष छूट का लाभ

Indian Railways Round Trip Package: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तथा त्यौहारी सीजन में भीड़ से बचने व ट्रेनों का अधिकतम उपयोग करने के साथ-साथ परेशानी मुक्त टिकट सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रयोगिक तौर पर राउंड ट्रिप स्कीम शुरू की है. इस स्कीम में यात्रियां को रिर्टन जर्नी में 20 % डिस्काउंट मिलेगा. इस स्कीम में उन यात्रियो को डिस्काउंट का लाभ मिलेगा जो रिर्टन टिकट भी बुक करेंगे. इसमें यह सुनिष्चित किया जाना हे कि टिकट बुकिंग में दोनों ओर की (आना और जाना) यात्रा में यात्री की सभी जानकारियां समान होनी चाहिए.

तेज़ रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी, SP ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

रेलवे द्वारा 13 अक्टूबर से की जाने वाली यात्रा के लिए 14 अगस्त से बुकिंग प्रारम्भ की जाएगी. 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वालों के लिए पहले बुकिंग होगी तथा इसी के सम्पर्क में वापिसी यात्रा के लिए 17 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक रिर्टन टिकट बुक की जाएगी.

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए यात्री को समान श्रेणी और समान जोडी ट्रेन में टिकट बुक करवानी होगी. इस स्कीम में टिकट बुक करवाने वालों को रिफंड का प्रावधान नहीं किया गया है और न ही टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा प्रदान की गई है. जिन ट्रेनों मे फ्लेक्सी फेयर का प्रावधान है उनको इस स्कीम से बाहर रखा गया है. इस स्कीम में बेस किराये में 20 % छूट का लाभ केवल कन्फर्म टिकट पर ही लागू होगां. साथ ही किसी भी प्रकार की रियायते जैसे रेलवे पास, बाउचर, रेल यात्रा कूपन इत्यादि इसमें कवर नहीं किए जाएंगें.

Chhattisgarh : पुलिस ने 6 घंटे में ज्वेलरी शॉप और मेडिकल चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इस स्कीम के तहत दोनों तरफ की यात्रा के लिए टिकट बुक करवाने का माध्यम भी समान ही होना चाहिए जैसे यदि किसी यात्री ने जाने की टिकट यदि इंटरनेट बुकिंग के माध्यम से बुक की है तो रिर्टन जर्नी की टिकट भी इंटरनेट बुकिंग से ही होनी चाहिए यही रेलवे आरक्षण काउंटर से बुक टिकट पर लागू होगा.

इस प्रायोगिक योजना के तहत, एक ही समूह के यात्रियों को जाने और वापसी यात्रा की बुकिंग एक साथ करने पर छूट मिलेगी. दोनों यात्राओं के लिए यात्री विवरण, श्रेणी और मूल-गंतव्य समान होनी चाहिए. बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी. आगे की यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच और वापसी यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच की जा सकेगी. वापसी यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) लागू नहीं होगी.

यात्रियों को वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20 फीसद छूट दी जाएगी, लेकिन यह सुविधा केवल कन्फर्म टिकटों के लिए उपलब्ध होगी. बुकिंग ऑनलाइन (आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप) या रेलवे आरक्षण काउंटर के माध्यम से की जा सकती है. लेकिन, दोनों यात्राओं का बुकिंग माध्यम एक ही होना चाहिए. इस योजना के तहत बुक टिकटों पर किराया वापसी या कोई संशोधन नहीं होगा. साथ ही, रेल यात्रा कूपन, वाउचर, पास या पीटीओ जैसी अन्य छूट सुविधाएं लागू नहीं होंगी. चार्टिंग के दौरान अतिरिक्त किराया वसूली पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026