Chhattisgarhछत्तीसगढ

Naxalites Surrendered : छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 33 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर: पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ एसपी रॉबिंसन गुरिया के समक्ष 8 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले सभी आठ नक्सलियों पर सरकार और पुलिस की तरफ से 33 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इनमें 4 महिला और 4 पुरुष नक्सली शामिल है।

इंसानियत शर्मशार! कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में प्लाटून 16 का कमांडर कमलेश, डॉक्टर टीम का सुखलाल समेत दूसरे एक्टिव माओवादी शामिल है। ये सभी दशकों से अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में भी शामिल थे।

CG Crime: युवती से कई राज्यों में दुष्कर्म, पुलिस ने पानीपत से पीड़िता को किया रेस्क्यू, आरोपी जेल भेजा गया

फिलहाल सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत मदद दी जा रही है। इसी तरह सुकमा में भी पांच नक्सलियों ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया है। यह सभी हार्डकोर नक्सली नियद नेल्लानार और पुना मारगेम जैसे अभियानों से प्रभावित बताये जा रहे है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026