ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, 24 घंटे में मिले 10 नए मरीज; रायपुर में 9 एक्टिव केस

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। नए मामलों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी 18 से बढ़कर 28 हो गए हैं। रायपुर में 3 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 9 राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 51 से बढ़कर 54 हो गई है। रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 6 से बढ़कर 9 हो गई है।

रायपुर में CM साय ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, दोपहर 1 बजे नारी शक्ति सम्मान समारोह में होंगे शामिल; देखें LIVE

दुर्ग और रायगढ़ में भी बढ़े मामले दुर्ग में 3 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 7 से बढ़कर 10 हो गई है। एक्टिव केस भी 2 से बढ़कर 5 हो गए हैं। रायगढ़ में 2 नए मरीज मिले हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5 से बढ़कर 7 और एक्टिव मरीजों की संख्या 2 से बढ़कर 4 हो गई है। बिलासपुर और सरगुजा में भी नए केस बिलासपुर में स्वाइन फ्लू का 1 नया केस सामने आया है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 12 से बढ़कर 13 और एक्टिव मरीजों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो गई है।

सरगुजा में भी 1 नया मरीज मिला है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो गई है, जबकि एक्टिव केस शून्य से बढ़कर 1 हो गया है। 3 नए जिलों में पहली बार पहुंचा H1N1 संक्रमण स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब छत्तीसगढ़ के उन जिलों तक भी पहुंच गया है, जहां पहले कोई मामला सामने नहीं आया था। बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर में पहली बार 1-1 मरीज मिला है। तीनों मरीज फिलहाल एक्टिव हैं।

धमतरी में अब तक 7 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 4 एक्टिव हैं। कोरबा में 5 संक्रमितों में 1 एक्टिव और बेमेतरा में 3 संक्रमितों में 1 एक्टिव मरीज है। बस्तर में अब तक 2 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, महासमुंद, एमसीबी, राजनांदगांव और सूरजपुर में 1-1 मरीज मिल चुके हैं। इन जिलों में फिलहाल कोई एक्टिव केस नहीं है।

हजारों बहनों ने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को बांधी राखी सुबह से डी-1 निवास में राखी बांधने वाली बहनों की लगी रही भीड़, आत्मीयता और स्नेह से सराबोर रहा “बहनी मन संग राखी के तिहार”

छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में अब तक एक भी केस नहीं प्रदेश के बालोद, बलरामपुर-रामानुजगंज, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोडागांव, कोरिया, मुंगेली, नारायणपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा में अब तक स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। H1N1 को लेकर बढ़ी चिंता प्रदेश में नए मामलों के सामने आने और तीन नए जिलों में पहली बार संक्रमण पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सामने निगरानी और संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ गई है। खासकर रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ जैसे जिलों में एक्टिव केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026