Chhattisgarhछत्तीसगढ

गल्ला दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार – ₹17,935 की नगदी बरामद

डभरा पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹17,935/- की नगदी जब्त की है।

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती : प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पंकज अग्रवाल, निवासी कोटमी, ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर दराज में रखे ₹18,500/- चोरी कर लिए हैं। इस रिपोर्ट पर थाना डभरा में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं एस.डी.ओ.पी. डभरा श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। फुटेज में दुकान में पहले काम कर चुका युवक संदिग्ध नजर आया।

संशय के आधार पर मुकेश रात्रे उर्फ साका पिता भानू रात्रे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटमी आवासपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर कुल ₹17,935 की नगदी बरामद की गई, जिसमें विभिन्न मूल्यवर्ग के नोट एवं सिक्के शामिल हैं।

👉 कुल बरामद राशि: ₹17,935/-
(गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्ती की गई।)

आरोपी को दिनांक 08 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो, सहायक उप निरीक्षक एच. एन. ताम्रकार आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, मिरिश साहू शिव यादव की सराहनीय भूमिका रही।

📌 डभरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026