FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

Mungeli News : बीजेपी नगर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा मन्नू श्रीवास्तव को महामंत्री पद की मिली जिम्मेदारी…

मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी मुंगेली नगर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों के नाम शामिल हैं।

इस नई कार्यसमिति में मन्नू लाल श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। जैसे ही यह जानकारी मित्रों और वार्ड के भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों को मिली, सभी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।मन्नू लाल श्रीवास्तव के पास बधाई देने वालों का तांता लग गया। मित्रों और वार्ड के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।

जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को नई दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। हमें उम्मीद है कि यह नई कार्यसमिति मुंगेली नगर के विकास के लिए काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएगी। नई कार्यसमिति के साथ, हमें उम्मीद है कि मुंगेली नगर में विकास की गति और तेज होगी। हमें विश्वास है कि मन्नू लाल श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026